कवर्धादुर्ग

कोविड-19 कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए जारी लॉक डाउन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अपना आईकार्ड रखना अनिर्वाय संस्थान द्वारा जारी आई कार्ड मान्य

कोविड-19 कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए जारी लॉक डाउन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को अपना आईकार्ड रखना अनिर्वाय

संस्थान द्वारा जारी आई कार्ड मान्य

कवर्धा, । कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए जारी लॉक डाउन के दौरान मीडिया साथियो को अपना आईकार्ड रखना अनिर्वाय होगा।
इस आशय की सूचना सभी मीडिया के साथियो को दी जा रही है।

सभी मीडिया साथियो से आग्रह किया गया है कि कोविड -19 कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए जारी लॉकडाउन के सुचारु रूप से मीडिया कवरेज के लिए संम्बधित मीडिया संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र मान्य होंगे। मीडिया कवरेज के दौरान आपको अपना परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण ने जिले के प्रत्येक नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए जारी लॉक डाउन का पालन करना हम सबका सामुदायिक जिम्मेदारी है।जिले के इस दौरान अति आवश्यक सेवाओ से जुड़ी सभी शासकीय, अशासकीय संस्थानों को (परिचय पत्र) जारी करने निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए सभी जवानों को निर्देशित किया गया कि, अतिआवश्यक सेवाओ से जुड़े सभी शासकीय अथवा निजी संस्थानों के कर्मियों को नही रोका जाएगा, लेकिन उन्हें संस्थान द्वारा जारी आईडी (परिचय पत्र) साथ मे रखना अनिवार्य है। सुरक्षा में लगे अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा पूछे जाने पर अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button