कवर्धा

कवर्धा में गैंगरेप की घटना पर भड़की महिला कांग्रेस, सीमा अनंत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा में गैंगरेप की घटना पर भड़की महिला कांग्रेस, सीमा अनंत ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा-चिल्फी वनांचल क्षेत्र के सरोधादादर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा अनंत ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म, हत्या और लूट जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इससे महिलाओं में भय का माहौल बन गया है।

सीमा अनंत ने कहा कि कुछ दिन पहले रायपुर रोड कवर्धा में गैंगरेप की घटना हुई थी और अब फिर एक और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के मन से कानून और पुलिस का डर खत्म हो चुका है तथा जिला प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

 “महिलाएं आज खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। आखिर डबल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था पर कब तक मौन रहेगी?” — सीमा अनंत

उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की, उसका हालचाल जाना और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही सरकार से मांग की कि पीड़िता को तत्काल 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और शासकीय नौकरी दी जाए।

 महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर रोक लगाने की मांग तेज

सीमा अनंत ने कहा कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ जाएगा।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button