कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *कबीरधाम पुलिस की तत्परता से मात्र 5 घंटे में गुम हुई दो नाबालिक बहनें सकुशल बरामद*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*कबीरधाम पुलिस की तत्परता से मात्र 5 घंटे में गुम हुई दो नाबालिक बहनें सकुशल बरामद*

कवर्धा**दिनांक 23 अगस्त 2025 को रात्रि 12:30 बजे थाना कोतवाली कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिपोर्टकर्ता की 14 वर्षीय और 12 वर्षीय बहन घर से लापता हैं। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों में खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। इस गंभीर सूचना पर थाना कोतवाली में तत्काल अपराध धारा 137(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल ईवा श्री पंकज पटेल के निर्देशन तथा एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना स्टाफ, पेट्रोलिंग पार्टी और विशेष टीम को बालिकाओं की तलाश हेतु तत्काल रवाना किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया। प्रातः लगभग 5 बजे थाना पेट्रोलिंग दल को दोनों बालिकाएं सिग्नल चौक के पास मिलीं। उनका हुलिया गुम बालिकाओं के जैसा था जिस पर उनसे पूछताछ करने पर बताया कि कि उनके माता-पिता जीविकोपार्जन हेतु दूसरे राज्य में में रहते हैं और वे अपने बड़े भाई व दादा के साथ रहती हैं। भाई के द्वारा डांट देने के कारण वे माता-पिता के पास जाने के उद्देश्य से घर से निकल गई थीं। रात में बस नहीं मिलने पर गार्डन में छुपकर सो गईं थी और अभी बस पकड़े बसटैंड की और जा रही थी।

कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतत प्रयास से मात्र 5 घंटे के भीतर दोनों नाबालिक बहनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, उप निरीक्षक शालिनी वर्मा, asi बंदे सिंह मरावी और थाना कोतवाली स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button