कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीरधाम जिले में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी कवर्धा, । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सचिव श्री अब्दुल कैसर हक़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक संचालित रहेगा, जिससे जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डी.एस. राजपूत ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री ओम प्रकाश साहू को बनाया गया है। नागरिकों की सुविधा हेतु टोल फ्री नंबर 180002330008 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना दी जा सकती है। विकासखंडवार प्रभारी अधिकारी एवं संपर्क नंबर: विकासखंड कवर्धा: उप अभियंता श्री सुधीर श्रीवास्तव (मो. 9754001401) विकासखंड सहसपुर लोहारा: उप अभियंता श्री भोला राम सिन्हा (मो. 9302701549) विकासखंड पंडरिया: उप अभियंता श्री आई. पी. श्याम (मो. 8889163931) विकासखंड बोड़ला: उप अभियंता श्री टोमन लाल कुंजाम (मो. 6264238686) नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु उपरोक्त अधिकारियों या टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है। Spread the love Post navigation भोरमदेव महोत्सव, जो श्रद्धा, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़ने की कोशिश की गई। *प्रधानमंत्री आवास योजना में कबीरधाम अव्वल ग्रामीणों का अपना घर पाने का सपना हुआ साकार* *उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयास रंग लाए,10 हजार से अधिक परिवारों का होगा गृह प्रवेश* *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मिलेगा जीवन का सबसे बड़ा उपहार, कबीरधाम के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा नया आशियाना*कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट