कवर्धा हुआ लॉकडाऊन:लोगो ने दुकाने बन्द कर किया जनता कर्फ्यू का ऐतिहासिक समर्थन..परिवार के साथ बिता रहे समय…थम गई नगर की सड़कें

कवर्धा-नगर में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला रहा है कि पहली बार जनता ने स्वयम कर्फ्यू लगाकर क्षेत्र को सुनसान बना दिया है।लोग भी अपने घर को बंद कर अपने घरों में ही रह रहे है। पूरे विश्व मे कोरोनो वायरस जैसी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए अपने-अपने स्तर से उपाय खोज रहा है। वहीं भारत भी कोरोनो वायरस को लेकर गम्भीर चिंतित है। इस महामारी के रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार

को जनता कर्फ्यू का आव्हान किया था। जिसका कबीरधाम जिले में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। 22 मार्च की दोपहर 3 बजे तक कि रिपोर्ट के अनुसार पंडरिया, लोहारा, बोड़ला,पोंडी पिपरिया सहित अन्य क्षेत्र पूरी तरह से गांव बन्द हैं। यहां पर सब्जी से लेकर किराना सहित अन्य सभी दुकाने पूरी तरह से बन्द हैं।

आमजन तो बाजार में निकलने के बजाय अपने घरों में ही हैं। हालाकि कुछ लोग ऐसे भी दिखाई दे रहे हैं जो जनता कर्फ्यू को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए फ़ोटो ओर वीडियो बना रहे हैं। वही कुछ लोग बाइक से हॉर्न बजाकर बन्द का मजा लेते दिख रहे है। ऐसे लोगो पर प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए!

प्रशासन लगातार बनाये हुए है नजर.
वही जनता कर्फ्यू के चलते कलेक्टर, एसपी, पुलिस प्रशासन, जिला अस्पताल की टीम,नगर पालिका,जनपद, जिला पंचायत की टीम सहित जागरूक लोग अपनी नजरे बनाये हुए है।

Spread the love

You missed

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट