बालोद जिले के स्काउट-गाइड्स ने किया कमाल राज्य पुरस्कार में मिला पहला स्थान

महामहिम राज्यपाल के करकमलों स्काउट-गाइड हुए पुरस्कृत जिलाअध्यक्ष सुभाष पुसतकर और जिला शिक्षाधिकारी को भी मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ राजभवन में आयोजित गरिमामय राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह में मुख्यअतिथि महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के करकमलों से बालोद जिला को स्काउट गाइड के तीनों विंग (स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं कब-बुलबुल) की गतिविधियों में प्रदेश में सर्वाधिक पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सोनमणी बोरा -सचिव राज्यपाल, राधाकिशन अग्रवाल -विधि सलाहकार राज्यपाल, विनोद चंद्राकर-विधायक व राज्य मुख्य आयुक्त (स्काउट-गाइड) एवं राजेश अग्रवाल जी-कार्यकारी अध्यक्ष (राज्य स्काउट-गाइड) भी उपस्थित थे।

उक्त समारोह में बालोद, प्रदेश का एकमात्र जिला रहा जिसके अध्यक्ष सुभाष पुसतकर (अधिवक्ता) के साथ जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर को बालोद जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए थैंक्स बैज से सम्मानित किया गया। दीर्घकालिन पदक, शा उ मा वि गुरुर की व्याख्याता सीमा साहू को प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सर्वाधिक 459 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर बालोद जिला से रहे जिन्हें राज्यपाल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया । समारोह में प्रतिनिधि स्वरूप जिले के छः स्काउट-गाइड टिकेश कुमार(पेंडरवानी), दानेश्वर कुमार(दुधली), प्रतिभा (पेंडरवानी), निशा (कुंआगोण्डी), मोरध्वज(मोहदीपाट), गरिमा (इरागुड़ा), राज्यपाल के हाथों प्रमाणपत्र प्राप्त प्रदान किया गया । शेष बच्चों को जिला में समारोह आयोजित कर प्रमाणपत्र वितरित किया जावेगा।

सम्मान प्राप्त करने पर जिला संघ अध्यक्ष सुभाष पुसतकर एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला बालोद के स्काउट गाइड की पूरी टीम, स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, ट्रेनर, लीडर, शिक्षकों एवं बच्चों के कठिन परिश्रम एवं मेहनत का परिणाम बताया है, साथ ही जिला कलेक्टर, विधायकगण, जिला संघ के जिला आयुक्त, सभी उपाध्यक्षगण, सचिव, कोषाध्यक्ष, डीओसी,सभी विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी, सहायक शिक्षा अधिकारी, प्रचार्यगण के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता को श्रेय देते हुए सभी को बधाई दिया है। जिला संघ के अध्यक्ष पुसतकर ने बालोद जिला में स्काउट गाइड को निर्धारित गतिविधियों के साथ ही स्वच्छता दूत के रूप में आगे बढ़ाने तथा स्वयं, समाज, विद्यालय, गांव, शहर, पर्यावरण, जल आदि की स्वच्छता के लिये समूह कार्य करने की बात कही है।

Spread the love

You missed