
- कलेक्टर ने कबीरधाम जिले में दवाई से लेकर अति आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं के लिए अलग-अलग 6 समिति बनाई
कवर्धा, । राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकन के लिए लाक डाउन किया गया है। कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने संपूर्ण जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने और अति आवश्यक सेवाओं के संबंध में आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 6 अलग-अलग समिति बनाकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी हैं। गठित समिति में दवाएं, उपकरण एवं लाॅजिस्टिक्स, मेंडिकल ट्रीटमेंट एवं हाॅस्पिटल मैनेजेंट, मोबिलिटी सर्विजेंस एम्बूलेंस सर्विसेस, एवं 104 काॅल सेंटर स्टेट कंट्रोल एण्ड कम्यूनिकेशन सिस्टम, आवश्यक सेवाएं एवं जिला स्तर पर समन्य, सूचना संपर्क एवं प्रचार प्रसार, मानव संसाधन प्रबंधन शामिल है। कलेक्टर ने इन सभी गठित समिति के समन्वयक के लिए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
आवश्यक सेवाएं एवं जिला स्तर पर समन्वय के लिए अपर कलेक्टर श्री जेके ध्रुव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं। उनके सहयोगी के रूप में सीएमओ कवर्धा श्री लवकुश सिंगरौल, जिला खाद्य अधिकारी श्री अरूण मेश्राम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन अभियंता श्री सुनिल शुक्ला होंगे। दवाएं,उपकरण एवं लाॅजिस्टिक्स के लिए मुख्यचिकित्सा एवं अधिकारी डाॅ एसके तिवारी, सिविल सर्जन डाॅ सुजाॅय मुखर्जी, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ आदेश बागड़े, जिला परियोजना समन्वयक शामिल है। मेंडिकल ट्रीटमेंट एवं हाॅस्पिटल मैनेजेंट टीम में डाॅ सलिल मिश्रा, डाॅ एसआर चुरेन्द्र, अस्पताल सलाहकार सुश्री रीना सलूजा, श्रीमती कृष्णा वासनिक है। मोबिलिटी सर्विजेंस एम्बूलेंस सर्विसेस, एवं 104 काॅल सेंटर स्टेट कंट्रोल एण्ड कम्यूनिकेशन सिस्टम टीम में डाटा प्रबंधक सुश्री नीलम ताम्रकार, ई-जिला प्रबंधक श्री देवेश सिंह, जिला समन्वय 108 श्री जीवन कौशिक है। सूचना संपर्क एवं प्रचार प्रसार के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के को जिम्मेदारी दी गई हैं। उनके सहयोगी के रूप में जिला संपर्क कार्यालय के प्रभारी अधिकारी श्री गुलाब कुमार डड़सेना, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री आनंद तिवारी, जिला योजना एवं साख्यिकी अधिकारी श्री एसएस कुर्रे शामिल है। मानव संसाधन प्रबंधन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार सिदार, श्रम पदाधिकारी श्री शोएब काजी, उपसंचालक पंचायत श्री महेश चन्द्रा, एवं जिला पंजीयक एवं सहकारी संस्थाएं श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी सौपी है।



