
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सम्माननीय डॉ. रमन सिंह जी गुरुघासीदास जयन्ती के अवसर पर मंदिर में पहुँच कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगो को गुरुघासीदास जयन्ती की बधाई देते हुए, गुरु घासीदास जी का बताये हुए रास्ते मे चलने का आह्वान भी किया। तत्पश्चात वार्ड नंबर 16 स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पहुँच कर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, रामकुमार भट्ट, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



