कवर्धादुर्ग

उत्तर प्रदेश से आ रहे 6 लाख के धान के अवैध परिवहन को छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसने से पहले पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश से आ रहे 6 लाख के धान के अवैध परिवहन को छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसने से पहले पकड़ा गया

कवर्धा। कबीरधाम जिले में पड़ोसी अथवा अन्य राज्यो से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए बनाए अन्तर्राज्ज्यिय चेक पोस्ट पोलमी में आज देर शाम 6 लाख रुपए का एक ट्रक धान पकड़ा गया। पूछताछ में बताया गया कि धान से भरा यह ट्रक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आ रहा था। ट्रक का नम्बर up 70सिटी 0137 है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए निर्धारित समय से 5 दिन और बढ़ा दी गई है। समय सीमा बढ़ने के बाद धान के अवैध परिवहनों की संभावनाए और बढ़ गई है। कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले में अभी 10 चेक पोस्टो पर धान के अवैध परिवहनों की निगरानी के लिए चौकसी बरते के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में आज जिले के पंडरिया अनुविभागीय राजस्व टीम ने पोलमी अन्तराजजीय चेक पोस्ट पर ट्रक से भरा 6 लाख रुपए के धान के अवैध परिवहन को छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button