कवर्धा,  प्रदेश के परिवहन आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज शनिवार को कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित जिला परियोजना लाईवलीवुड कॉलेज में 30 विशेष पिछड़ी जन जाति के हितग्राहियों के लिए कौशल विकस प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, स्वींग मशीन ऑपरेटर, स्वींग मशीन ऑपरेटर नीट्स एवं सेल्फ एम्प्लायड टेलर व्यवसाय के प्रशिक्षण व कार्यशाला शुभांरभ किया।
मंत्री श्री अकबर ने शुभारंभ अवसर पर जिला परियोजना लाईवलीवुड कॉलेज के सभी कक्षाओं और प्रशिक्षण केन्द्रों को अवलोकन किया और प्रशिक्षा ले रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा और सरकार के द्वारा भी सीखने के बाद सरकारी विभागों में रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार कठिनाईयां आती है तो जिला प्रशासन को अवश्य अवगत कराए। आप लोगों के सभी समस्याओं का प्राथमिकता में समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री राधेलाल भास्कर , श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री प्रमोद लुनिया, श्री अशोक सिंह, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने बताया कि कबीरधाम जिले के युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लाईवलीवुड कॉलेज महराजपुर में कौशल विकास प्रायोजन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में स्वींग मशीन ऑपरेटर, स्वींग मशीन ऑपरेटर नीट्स एवं सेल्फ एम्प्लायड टेलर व्यवसाय के कार्यशाला का शुभांरभ आज कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कम्प्युटर व्यवसाय में 26 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए है एवं अस्सिटेंट इलेक्ट्रिकल व्यवस्याय में 10 प्रशिक्षार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। लाईवलीवुड कॉलेज में फील्ड टेक्निशियन होम एप्लाईन्स व्यवसाय में 30 प्रशिक्षार्थी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में टैक्सी ड्राईवर के 30 प्रशिक्षार्थी, अस्सिटेंट इलेक्ट्रिकल के 30 प्रशिक्षार्थी, सिलाई के 30 प्रशिक्षार्थी, कम्प्युटर व्यवसाय के 30 प्रशिक्षार्थी, रिटेल एवं मेंशन व्यवसाय में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्य माह फरवरी में ही प्रारंभ किया जाएगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़