कबीरधाम जिले में अब तक 65 हजार किसानों से 449 करोड़ 90 लाख की धान की खरीदी गत वर्ष की तुलना में ज्यादा किसानों से हुई खरीदी, शेष किसानों से भी खरीदी की जाएगी धान कवर्धा, खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में कबीरधाम जिले में 65 हजार 407 किसान धान बेच चुके हैं। जिले में अब तक 86 धान खरीदी केन्द्रों से 449 करोड़ 90 लाख रूपए का धान खरीदी कर ली गई है। वहीं 267 करोड़ 96 लाख 36 हजार 765 रूपए का लाभान्वित किसानों को उनके खाते में सीधे भुगतान कर लिया गया है। धान बेचने वाले किसानों में लघु एवं सीमांत किसान शामिल हैं। वर्ष 2018-19 की तुलना में आज तक सर्वाधिक किसानों से धान की खरीदी कर ली गई हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए शेष पांच दिन और बाकी है। इन पांच दिनों में सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी का लक्ष्य बनाया गया है। इसके अलावा जिले के सीमावर्ती अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहनों पर कठोरता से निगरानी रखने और स्थानीय कोचियों द्वारा अवैध धान खरापे वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज यहां खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की गहन समीक्षा की। उन्होने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं खाद्य विभाग के अमलों में निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित समय में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करनी है। छोटे किसानों जो अब तक धान बेचने के लिए वंचित हो गए है, ऐसे किसानों को सर्वप्राथमिकता में टोकन जारी कर सुचारू रूप से धान की खरीदी करे। किसी भी धान उपर्जान केन्द्रों में सीजन के अंतिम दिनों तक धान का अवैध खरीदी ना हो इसके लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री शरण ने कड़ी निगरानी के लिए उपार्जन केन्द्रो में नियुक्त नोडल अधिकारी एवं अन्य सभी अधिकारियों का बैठक आहूत कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है। उन्होने यह भी कहा कि किसी भी उर्पाजन केन्द्रों में बरदान की कमी ना हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेके धु्रव, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार, खाद्य अधिकारी श्री अरूण कुमार मेश्राम और डीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। *सुचारू रूप से करें धान की खरीदी- कलेक्टर* कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी के लिए शेष पांच दिन बाकी है। इस दिनों में जो किसान धान बेचने के लिए छूट कर गए है, ऐसे किसानों को अथवा छोटे किसानों को सर्वप्राथमिकता में टोकन जारी करने निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि एक भी पंजीकृत किसान शासन की इस योजना से वंचित ना हो इसके लिए अनुविभगीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी अपने स्तर पर यह सुनिश्चित कर लें। उन्होने यह भी कहा कि इन पांच दिनों में कोचियों द्वारा अवैध धान खपाने की कोशित की जाएगी, इसके लिए पूरी प्लानिंग से कार्य संपादित करें। *पिछले वर्ष की तुलना में सर्वाधिक धान की खरीदी* खाद्य अधिकरी श्री अरूण कुमार मेश्राम ने बताया कि पिछलें वर्ष की तुलना में इस बार अब तक सर्वाधित धान की खरीदी की गई हैं। जिले में अब तक 65 हजार किसानों से 24 लाख 60 हजार 920 क्विंटल की धान की खरीदी की गई हैं। शेष पांच दिनों में सभी पंजीकृत किसानों को धान की खरीदी हो जाए इसके लिए टोकन की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होने बताया कि अब तक 449 करोड़ 92 लाख 18 हजार रूपए की धान की खरीदी की गई है। अब तक किसानों को 267 करोड़ 96 लाख 36 हजार 765 रूपए का भूगतान कर लिया गया है। साथ ही 181 करोड़ 93 लाख 51 हजार 407 रूपए का ऋण वसूली की कार्यवाही की गई है। उनहोने अब तक अवैध धान खरीदी व कोचियों पर कार्यवाही की विस्तार से जानकारी भी दी। Spread the love Post navigation वनमंत्री श्री अकबर ने लाईवलीवुड कॉलेज के प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों का हौसला बढाया मॉडल गौठान बिरकोना में भोर कलेवा स्वल्पाहार केन्द्र का हुआ लोकार्पण मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लेकर जिला प्रशासन के पहल की तारिफ की