उपाध्यक्ष विद्या शर्मा व पार्षद ममता शर्मा ने कलेक्टर से मुलाकात कर पौधा किया भेंट.

डौंडीलोहारा – वर्तमान समय में लगातार असंतुलित होते पर्यावरण के चलते तरह-तरह की जहां बीमारियां जन्म ले रही है आज अगर हमें सबसे ज्यादा किसी चीज की आवश्यकता है तो वह है स्वच्छ वायु मंडल जिसकी पूर्ति केवल पर्यावरण को सर्च कर की जा सकती है इस तरह अनिला भेड़िया महिला बाल विकास विभाग की मंत्री जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए। लगातार अथक प्रयास कर रही है ये बाते डौंडीलोहारा की नगरपालिका उपाध्यक्ष विद्या शर्मा एवं पार्षद ममता शर्मा ने बालोद कलेक्टर रानू साहू से मुलाकात करते हुए साथ ही साथ उन्होंने डौंडीलोहारा क्षेत्र के नगर पंचायत के विकास को लेकर चर्चा करते हुए डौंडीलोहारा की मुख्य समस्याएं को निराकरण करने के संबंध में चर्चा की तथा अवगत कराते हुए डौंडीलोहारा आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहां विकास को लेकर हमेशा दिक्कत बनी रही है । उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने कहा उपहार की जगह पौधे प्रदान करे विद्या शर्मा ने आम जनता से अपील की हैं कि वह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम अथवा घर के मांगलिक कार्यक्रम में फूलों के गुलदस्ते अथवा अन्य उपहार देने के बजाय पौधे प्रदान करें तथा इस बात से संकल्प ले कि वे अपने कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए कम से कम एक पौधे को वृक्ष प्रदान करेंगे उपहार स्वरूप पौधे देने परंपरा का शंखनाद करते हुए उन्होंने सर्वप्रथम कलेक्टर रानू साहू को एक पौधा सौपा तथा अपने विचारों से अवगत कराया विद्या शर्मा के पर्यावरण के प्रति अगाधप्रेम को देखते हुए कलेक्टर रानू साहू ने भी सभी कार्यक्रमों में पौधे उपहार स्वरूप दिए जाने की बात कही तथा सराहना करते हुए सभी से इस पर अमल करने की अपील की ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके पर्यावरण को लेकर उन्होंने भी विद्या शर्मा ममता शर्मा के बातों का स्वागत करते हुए पर्यावरण को सहेजने पौधे लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़