कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट** कुकदुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई** शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद** कवर्धा। थाना कुकदुर पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। ग्राम कोदवागोडान के बाजार चौक स्थित पान दुकान में हुई चोरी की घटना में चोर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान का ताला तोड़ा और नगदी रकम सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुकदुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम कामठी निवासी राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी की नगदी रकम पान मसाला, गुटखा बिस्किट, नमकीन कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य सामान आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर जप्त कर लिया गया है। कुकदुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी एन योगी की रिपोर्ट**
कुकदुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई**
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद**
कवर्धा। थाना कुकदुर पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
ग्राम कोदवागोडान के बाजार चौक स्थित पान दुकान में हुई चोरी की घटना में चोर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान का ताला तोड़ा और नगदी रकम सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुकदुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम कामठी निवासी राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी की नगदी रकम
पान मसाला, गुटखा
बिस्किट, नमकीन
कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य सामान
आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर जप्त कर लिया गया है।
कुकदुर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
डी एन योगी की रिपोर्ट



