किसानों ने गौठान के लिए 63 ट्रेक्टर ट्राली आहार दान कर पेश की अनोखी मिसाल

अपने गौठान के लिए स्वेच्छा से गांव के किसानों ने किया पैरा दान

कवर्धा कबीरधाम जिले के बचेड़ी गांव के किसानों ने अपने गौठान के मवेशियों के लिए स्वेच्छा से आगे आकर 63 ट्रेक्टर ट्राली आहार पैरा दान कर एक नई मिसाल पेश की गई है। गांव के लगभग सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर पैरा दान किया जिससे गांव में बने गौठान के लिए साल भर चारे की व्यवस्था सहज रूप से उपलब्ध हो। बचेड़ी के छोटे से बड़े सभी किसानों ने अपने फसल कटाई के बाद रखे पैरे को गौठान में स्वयं लाकर दान किया। गांव के किसान खेलन ने 3 ट्रेक्टर ट्राली, गौकरण ने 3 ट्रेक्टर ट्राली, चेलम खोदरा गुरूजी द्वारा 10 ट्रेक्टर ट्राली, रामखेलावन द्वारा 6 ट्रेक्टर ट्राली, मां लक्ष्मी समूह बचेड़ी द्वारा 10 ट्रेक्टर ट्राली, अशोक चौहान पिता पुरूषोत्तम द्वारा 3 ट्रेक्टर ट्राली, दलीचन्द, तीजऊ, आजुराम, जगदीश नारद सहित बहुत से ग्रामीणों ने एक-एक ट्रेक्टर ट्रॉली में स्वंय से पैरा भरकर गौठान में लाकर दान किया। बचेड़ी की महिलाओं ने सामुहिक हित के काम में कदम से कदम मिलाते हुए घरों से पैरा दान किया ही साथ मे गौठान में आने वाले पैरे को जमाने मे मदद की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि सुराजी गांव योजना से ग्रामीणों को इसके बहुत से लाभ मिलने लगें है। गौठान से आजीविका संवर्धन का कार्य शुरू हो चुका है इसी का नतीजा है की ग्रामीण स्वंय आगे आकर गौठान के लिए अपने ओर से पूरा सहयोग कर रहें है। उन्होने बताया कि सहसपुर.लोहारा के बचेड़ी गांव में पहले चरण के दौरान गौठान का निर्माण किया गया। गौठान में चारे की व्यवस्था हो इसके लिए बचेड़ी के ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 63 ट्रीप ट्रेक्टर ट्राली में भरकर ट्रेक्टर से स्वंय के द्वारा गौठान में जमा कर रखे है। जिससे जितना बन पड़ा उन्होनें उतना पैरा दान किया है। महिलाओं ने अपने घरों से पैरे को निकालकर बढ़ चढ़कर पैरा दान किया है। जिसे बचेड़ी गौठान के एक स्थान में सुरक्षित रखा गया है ताकि गौठान में पशुधन को चारा सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के तहत जिले के बहुत से गांव में नए गौठान बनाये गये है। ग्रामीणों को गौठान से फायदा मिलने लगा है, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमलें ग्रामीणों के साथ बैठकर उन्हें योजना के विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराते हुए जागरूक कर रहें है। जागरूकता का ही नतीजा है कि ग्रामीण स्वेच्छा से अपने खेतो का पैरा पशुधन के लिए गौठान में दान कर रहें है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़