गुंडरदेही/मामला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी नकुल राम साहू पिता दीनदयाल साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम देवरी थाना देवरी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि माह अगस्त 2017 में शब्बीर खान निवासी मार्रीबंगला थाना देवरी ,सुभाष चंद्राकर निवासी बघमरा गुण्डरदेही व रोशन मिश्रा के द्वारा इसके लडका अरविन्द कुमार साहू को स्वास्थ्य विभाग में प्यून के पद पर तथा इसकी लडकी कु. सुषमा को शिक्षा विभाग में शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 8,55,000 रूपये लेकर धोखाधडी करना तथा उसी प्रकार मार्रीबंगला निवासी डेमन लाल मानकर को वनरक्षक में गार्ड के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर शब्बीर खान के माध्यम से सुभाष चंद्राकर निवासी बघमरा गुण्डरदेही एवं रोशन मिश्रा निवासी कुथरेल रायपुर के द्वारा 2,50,000 रूपये लेकर धोखाधडी किया है। तीनो व्यक्ति शब्बीर खान, सुभाष चंद्राकर, रोशन मिश्रा के द्वारा कुल जुमला रकम 11,05,000 रूपया नौकरी लगाने के नाम पर लेकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले के आरोपी शब्बीर खान पिता अकरम खान उम्र 32 वर्ष मार्री बंगला देवरी थाना देवरी जिला बालोद एवं सुभाष चन्द्राकर पिता घनश्याम चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को दिनांक 11.01.20 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। ठगी का मास्टर माइंड जो कि टिकरापारा रायपुर का निवासी है पूर्व में भी पुलिस द्वारा इसके घर में दबिश दी जा चुकी थी लेकिन फरार होने के कारण गिरफ्तारी नही की जा सकी थी दिनांक 05-02-20 को सउनि डी एल रावटे के नेतृत्व में विशेष टीम भेज कर ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली दंतेवाडा में भी फर्जी डाॅक्टर बनकर नौकरी करने के मामले में 420 का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है] एवं थाना डी0डी0 नगर रायपुर में ट्रांसफर कराने के नाम से ठगी की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है आरोपी को गिरफ्तार करने में आरक्षक विपिन गुप्ता एवं आकाश सोनी, महिला आरक्षक सरस्वती चौरे का विशेष योगदान रहा। Spread the love Post navigation पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह ने उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव क्षेत्र श्री रतनलाल डांगी को भावभीनी विदाई दी। उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव से स्थानांतरण पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा हुआ है। किसानों ने गौठान के लिए 63 ट्रेक्टर ट्राली आहार दान कर पेश की अनोखी मिसाल अपने गौठान के लिए स्वेच्छा से गांव के किसानों ने किया पैरा दान