
आदिम जाति – अजा कल्याण विभाग की जिला स्तरीय एवं मानिटरिंग समिति का गठन
कवर्धा।डी एन योगी
कवर्धा,,आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति का गठन किया गया है। समिति में निर्वाचित प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित शासकीय अधिकारीगण भी शामिल है।
कबीरधाम जिले के कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्यगण इस प्रकार है:- श्री संतोष पांडे – सांसद, राजनांदगांव, श्री मोहम्मद अकबर – विधायक कवर्धा, श्रीमती ममता चन्द्राकर – विधायक पंडरिया, पुलिस अधीक्षक – जिला कबीरधाम, श्री एस.एस. कुर्रे – जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी कबीरधाम, श्री के.एल. महिलांगे – जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, डाॅ. विरेन्द्र वारते – चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग कबीरधाम, श्री विरेन्द्र जांगड़े – ग्राम खुंटू, वि.खं. कवर्धा, श्री दुलाखन दास गेण्ड्रे – ग्राम भालूचुवा वि.खं. बोड़ला, श्री सुमरन सिंह – ग्राम बहनाखोदरा वि.खं. बोड़ला, श्री कामू नेताम (बैगा) – ग्राम केसदा वि.खं. बोड़ला, श्री दुखीराम धु्रर्वे – ग्राम बोदा वि.खं. बोड़ला, श्री सत्येन्द्र वर्मा – ग्राम सूखाताल वि.खं. कवर्धा, श्री राधेलाल जायसवाल – ग्राम मड़मड़ा वि.खं. बोड़ला, श्री खेलूराम साहू – ग्राम बासिनझोरी वि.खं. सहसपुर लोहारा। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक अजाक – जिला कबीरधाम, थाना प्रभारी- अजाक थाना कवर्धा, शासकीय लोक अभियोजक- जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम, उप संचालक लोक अभियोजन – जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम, सहायक आयुक्त- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास कबीरधाम भी जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति के सदस्य होंगे।




