कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 14.46 लाख की सीसी सड़क एक साल भी नहीं टिक पाई ! रोहरा में भ्रष्ट निर्माण का बड़ा खेल ? ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच की उठी मांग ग्राम पंचायत रोहरा में “छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण” योजना के तहत बनी 14 लाख 46 हजार रुपये की सीसी सड़क अब सवालों के घेरे में है। सिर्फ एक वर्ष के भीतर सड़क जगह-जगह से फट गई, दरक गई और टूटकर बिखरने लगी। ग्रामीणों का आरोप — ** घटिया सामग्री का उपयोग ** मिट्टी मिश्रित रेत से निर्माण ** निर्माण मानकों की अनदेखी ** तराई (क्योरिंग) नहीं होने से सड़क हुई जर्जर कबीर क्रांति ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, गृह एवं पंचायत मंत्री Vijay Sharma तथा विधायक Bhavana Bohra से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। सरपंच-सचिव पर दबाव बनाने के आरोप भी सामने आए हैं। जांच नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। आखिर करोड़ों की योजनाओं का पैसा कहाँ जा रहा है? क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई? क्या ग्रामीणों को मिलेगा न्याय?

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
14.46 लाख की सीसी सड़क एक साल भी नहीं टिक पाई !
रोहरा में भ्रष्ट निर्माण का बड़ा खेल ?
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच की उठी मांग
ग्राम पंचायत रोहरा में “छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण” योजना के तहत बनी 14 लाख 46 हजार रुपये की सीसी सड़क अब सवालों के घेरे में है।
सिर्फ एक वर्ष के भीतर सड़क जगह-जगह से फट गई, दरक गई और टूटकर बिखरने लगी।
ग्रामीणों का आरोप —
** घटिया सामग्री का उपयोग
** मिट्टी मिश्रित रेत से निर्माण
** निर्माण मानकों की अनदेखी
** तराई (क्योरिंग) नहीं होने से सड़क हुई जर्जर
कबीर क्रांति ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, गृह एवं पंचायत मंत्री Vijay Sharma तथा विधायक Bhavana Bohra से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
सरपंच-सचिव पर दबाव बनाने के आरोप भी सामने आए हैं।
जांच नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
आखिर करोड़ों की योजनाओं का पैसा कहाँ जा रहा है?
क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई?
क्या ग्रामीणों को मिलेगा न्याय?



