देश

 संस्कृत विश्वविद्यालय के चुनाव में NSUI की धमाकेदार जीत, प्रियंका ने जताई खुशी

 संस्कृत विश्वविद्यालय के चुनाव में NSUI की धमाकेदार जीत, प्रियंका ने जताई खुशी
 वाराणसी,कबीर क्रांति

वाराणसी,के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं. दो साल तक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली एबीवीपी को तगड़ा झटका लगा है. उसके खाते में एक भी पद नहीं आया है.
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में NSUI को मिली जीतABVP के खाते में नहीं आई एक भी सीट
 वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं. दो साल तक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली एबीवीपी को तगड़ा झटका लगा है. उसके खाते में एक भी पद नहीं आया है. सभी पदों पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की है.

अध्यक्ष पद पर शिवम शुक्ला, उपाध्यक्ष का चुनाव चंदन कुमार मिश्र, महामंत्री पद पर अवनीश मिश्र और पुस्तकालय मंत्री के लिए रजनीकांत दुबे ने जीत हासिल की. इससे पहले साल 2016 में भी एनएसयूआई ने सभी पदों पर जीत हासिल की थी.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई की जीत से मैं बहुत खुश हूं. मुझे अपने साथियों पर गर्व है

संपूर्णानंद संस्कृत वि वि के छात्रसंघ चुनावों में nsui की चारों पदों पर विजय से मैं बहुत खुश हूँ। मुझे अपने छात्र साथियों पर गर्व है।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button