कांग्रेस विधायक ममता चंद्राकर का हुआ ऐतिहासिक स्वागत ,उमडा जनसैलाब

कवर्धा :   आम जनता की हर समस्या का निराकरण होगा समस्या को दूर करने के लिए मै पूरी ताकत लगा दूंगी उनकी समस्याएं जो भी हो वह तुरन्त न कर पाए तो नाराज मत होना हम प्रत्येक जनता की समस्या को सुनने के लिए ही आपके बीच रहेंगे और आप सभी की समस्यायों को ध्यान पूर्वक सुनेंगे और उन समस्त समस्यायों का निवारण भी करेंगे उक्त बाते पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने कुई में जनता को संबोधित करते हुए कहा .

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर का प्रथम बार शनिवार को ग्राम कुई पहुंची . अपने लोकप्रिय विधायक को अपने बीच पाकर क्षेत्र की जनता ने उन पर सम्मान व स्नेह की बौछार कर दी .लोग अपने चहीते नेत्री को देखने व उनसे मिलने के लिए काफी दूर से आय हुए थे

ग्राम कुई में पंडरिया विधानसभा की विधायक ममता चंद्राकर लोगो से मिलने पहुंची लोगो में काफी उत्साह था अपने नव निर्वाचित विधायक से मिलने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा था। पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर शनिवार को ग्राम कुई में पहली बार जनता के बीच पहुंची जहा उन्हें जनता का प्यार और सम्मान और उनके प्रति स्नेह भरा व्यवहार देखने को मिला.

Spread the love

You missed