देश

असम : जहरीली शराब ने ली 17 की जान

गुवाहाटी असम के गोलाघाट जिले में जहरीले शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई है। जहरीली शराब पीने के कारण बीमार पड़े लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दिलीप राजवंशी ने बताया, ‘जहरीली शराब पीने से लोग बीमार पड़े। कल रात चार लोगों को मृत यहां लाया गया। बाद में 12 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।’

मरने वाले लोग हरमिरा चाय बागान क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने के करीब 21 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। जब तक उन्हें अस्पातल पहुंचाया गया, उनमें से चार लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि अन्य 12 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस बीच कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी जहरीली शराब पीने से करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। सहारनपुर में 64 और कुशीनगर में करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं रुड़की में मौत का आंकड़ा 31 था। इन मौतों के बाद यूपी में योगी सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान शुरू किया। जहरीली शराब मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button