कवर्धादुर्ग

नालसा की योजना के अन्तर्गत वाईड-अवैक अभियान के संबंध में शिविर आयोजित

कवर्धा,  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के निर्देशानुसार पैरालिगल वालिन्टियर्स श्री कमलेश तिवारी, श्री कन्हैया लाल सोनी एवं श्री आलोक श्रीवास द्वारा नवदीप पब्लिक स्कूल रौचन में नालसा की योजनाओं के अन्तर्गत वाईड अवैक के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह अधिवक्ता श्री भोलानाथ योगी एवं पैरालिगल वालिन्टियर्स श्री प्रेमचंद साहू, श्री विशाल नाथ योगी एवं श्री टेकसिंह जांगड़े द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर में नालसा की योजनाओं के अन्तर्गत वाईड अवैक के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविरों में उपस्थित समस्त छात्रगण को नालसा(बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाए) योजना 2015, बाल श्रम, बाल अपराध एवं बालकों के संरक्षण इत्यादि के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उक्त पैरालिगल वालिन्टियर्स द्वारा ग्राम बरपेलाटोला के हॉट-बाजार में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गावों से आने वाले ग्रामीणजन को नालसा की योजनाआें के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई तथा उक्त योजनाओं के अधिक से अधिक लाभ उठाये जाने हेतु समस्त ग्रामीणजन को बताया गया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के संबंध में पाम्पलेट्स का भी वितरण किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button