,डी,एन, योगी,कवर्धाा

कवर्धा,जिला अस्पताल कवर्धा यू तो अपने नित नए कारनामो के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। अस्पताल के जीवन दिप समिति में वित्तीय गड़बड़ी और पैसों के बंदरबांट की घटना थमने का नाम नही ले रही है। अस्पताल इन दिनों जीवन दिप समिति में फर्मो का भुगतान लेखापल दीपक ठाकुर के नाम से किये जाने की एक नया मामला के उजागर होने से सुर्खियों में है।
जीवन दिप समिति से बिरयानी और मशाला पापड़ के नाम पर राशि निकाला गया है। ये एक अलग जांच का विषय है

कि जीवन दिप समिति को बिरयानी और मशाला पापड़ की जरुरत क्यों पड़ी। समिति से चेक नम्बर 629830 लेखपाल दीपक ठाकुर को रु 15610 दिया गया है,

जो भुगतान के लेखा जोखा क्रियाकलापों में कई सवालिया निशान खड़े करते है। आखिर फर्मो के भुगतान सीधे फर्मो को क्यों नही किया गया ।

लेखपाल दीपक ठाकुर को चेक वृंदावन रेस्टोरेंट के बिल रु 4370 ठाकुर टी स्टाल के रु 7045 और त्रिवेणी रेस्टोरेंट के रु 4195 के कुल योग का किया गया है। वृन्दावन रेस्टोरेंट के बिलों में जी एस टी नम्बर ही नही है। जिससे बिलो के फर्जी होने की ओर इशारा करती है।

जीवन दिप समिति से फर्मो को जारी होने वाले चेक दीपक ठाकुर स्वंय प्राप्त करते है। जो कि गम्भीर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का परिचायक है।कवर्धा लोकल के फर्म होने के बावजूद भी चेक को फर्मो को अस्पताल बुलाकर नही देते। केशरवानी कम्प्यूटर कवर्धा का चेक क्रमांक 629820 काव्या कम्प्यूटर का चेक क्रमांक 629847 एस एस कम्प्यूटर कवर्धा का चेक क्रमांक 629848 दीपक ठाकुर ने स्वंय प्राप्त किया हैं।
अस्पताल सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन डीजल मरम्मत और स्टेशनरी खरीद में भी भारी गड़बड़ी की शंका है। निष्पक्ष जांच की जाय तो एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है।

Spread the love

You missed

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट