कवर्धादुर्ग

पंडरिया शक्कर कारखाना मे प्रशासनिक तानाशाह, मजदूरो के साथ हो रहा अत्याचार – आनंद सिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष जोगी कांग्रेस कवर्धा)

मजदूर किसानो के हक अधिकार की लडाई लड़ते आये है और आगे भी लड़ेंगे – रवि चंद्रवंशी

पंडरिया शक्कर कारखाना के 500 से अधिक संख्या में कर्मचारियों ने कारखाना प्रबंधन के ताना शाही रवैया से परेशान होकर सभी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा और 3 दिनों के भीतर कार्य पर रखने का अल्टीमेटम दिया है| 3 दिनों में वापस कारखाना में कार्य पर नही रखें जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है|

कवर्धा,पंडरिया सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कार खाना के लगभग 500 से ऊपर कर्मचारी शनिवार को पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुँचे, जहां कारखाना में कार्य करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि शक्कर कारखाना के MD द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए लगभग 500 से अधिक संख्या में काम कर रहे कर्मचारियों को निकाल दिया गया है| बता दे कि कारखाना में कार्यरत कर्मचारी जो आज पिछले 3 वर्षों से शक्कर कारखाना पंडरिया में ठेकेदार के अंदर में कार्यरत कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे थे जिन्हें आज एक ही झटके में निकाल दिया गया MD की शिकायत करने पहुँचे कर्मचारियों ने बताया कि कारखाना में ताना शाही रवैया अपनाया जा रहा है जो बर्दास्त योग्य नही है|*
*कर्मचारियों ने बताया कि हम कारखाना में 3 वर्षो से काम कर रहे थे कार्य पर रखने के लिए जब भी हम कारखाना प्रबंधक के पास जाते थे तो हमे कारखाना में काम नही है आप लोगों के लिए कहकर भगा दिया गया, जिसकी शिकायत करने हम सभी पहुँचे है| अगर जल्द से जल्द हमे कारखाना में कार्य करने नही रखा जाता है तो कर्मचारियों द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।*

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button