कवर्धा

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मिले मंत्री से कुरूवा के ग्रामवासी

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मिले मंत्री से कुरूवा के ग्रामवासी

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,। विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम कुरूवा के निवासियों ने आज कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से राजधानी रायपुर स्थित उसके शासकीय निवास कार्यालय में भेंट की। उन्होंने ग्राम में यादव समाज, आदिवासी समाज, विश्वकर्मा समाज की ओर से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस संबंध में शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री से भेंट करने वाले ग्रामीणों में रामचरण पटेल, नेतराम जंघेल, नानुक बसंत ध्रुर्वे, पुनु ध्रुर्वे, मोहर धु्रर्वे, गणेश मरकाम, मंगल मरकाम, धनीराम नेताम, मन्नू मरकाम, सियाराम ध्रुर्वे, प्यारे मरकाम, परदेशी मंडावी, गजानंद मंडावी, लटी नेताम, हिरालाल मरकाम, मानसिंग मंडावी, दिलीप यादव, समय लाल यादव, संतराम यादव, अरूण यादव, बनउ यादव, पिल्लू यादव, रमली यादव, केजाबाई मेरावी, चेचबाई मरकाम, कविता ध्र्रर्वे, मनीला नेताम, अनिता यादव, मनोज यादव, कांति यादव, मधु यादव, हरिहर दास, फुलिया विश्वकर्मा, मंगली यादव, सरिता मेरावी, प्रतिभा ध्रुर्वे, अग्गन यादव, प्रफुल विश्वकर्मा, हेमु विश्वकर्मा, राजा ध्रुर्वे, सीताराम यादव आदि शामिल थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button