Uncategorizedकवर्धादुर्ग

बालको कवर्धा बॉक्साइट खदान में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का हुआ आयोजन

बालको कवर्धा बॉक्साइट खदान में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का हुआ आयोजन

कवर्धा,कबीर क्रांति

भारतीय खान ब्यूरो परीक्षेत्र रायपुर के तत्वाधान में दलदली बॉक्साइट खदान बालको कवर्धा ने चौथे खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री एस. के. सिंह जायसवाल निको उत्कर्ष त्रिपाठी अंबुजा सीमेंट व संत दास सारडा एनर्जी से उपस्थित रहे । कार्यक्रम में श्री पीके पांडे सहायक प्रबंधक बालको ने खदान कार्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया । अतिथि के रूप में आए हुए श्री एस के सिंह ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर अपनी बात रखी और बालको प्रबंधन के द्वारा खनिज संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयास की सराहना की ।

खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नाटक पोस्टर व कविता के माध्यम से अपने संदेश को रखा और लोगों को जागरूक किया ।
खान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया ।
बालको से श्रीमती संगीता साहू, श्री मानस रंजन साहु, सुधांशु मिश्रा एवं श्री एम.के. पांडे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button