कवर्धादुर्ग

नए सीईओ जिला पंचायत ने पद्भार ग्रहण किया

कवर्धा,राज्य शासन के आदेश अनुरूप श्री विजय दयाराम के. ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम का पद्भार ग्रहण कर लिया गया है। श्री विजय दयाराम के. 2015 बैच के आई.ए.एस अधिकारी है। मूल रूप से बैंगलोर, कर्नाटक राज्य के रहने वाले है जो अपनी सेवाएंे छत्तीसगढ़ राज्य में दे रहे है। पूर्व में सी.ई.ओ. जिला पंचायत धमतरी के रूप में पदस्त थें। ज्ञात हो कि श्री कुन्दन कुमार का स्थानांनतरण दुर्ग जिला पंचायत में हुआ है।
अपने कार्य के पहले दिन श्री विजय दयाराम के. द्वारा जिला पंचायत कबीरधाम के सभी अधिकारीयो एवं कर्मचारियों से परिचय लेकर योजनाओं की जानकारी ली गई। कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं का निरिक्षण किया गया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि शासन की सभी प्रमुख योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन समय पर करते हुए लोगो को राहत देना उनकी सर्व प्राथमिकता रहेगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button