मोबाइल की लत छुड़ाने बेटे से मोबाइल छीनी तो कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की टंगिया से मारकर कर दी निर्मम हत्या:- :-डौंडीलोहारा पुलिस ने फरार हो रहे आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया। :-मांंऔर बहन के खेत चले जाने पर टी वी देख रहे पिता पर पीछे से किया टंगिया से ताबड़तोड़ वार। डौंडीलोहारा, ,बालोद,डौंडीलोहारा विकासखंड से दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर ग्राम पोपलाटोला में मंगलवार को मोबाइल छीनने पर हुए विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर धारदार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी।घटना के बाद गाँव सहित आसपास के ग्रामो में जैसे ही बात फैली सभी सदमे में आगये।मामले में आरोपी पुत्र जो अपने की पिता की हत्या कर फरार होने की फिराक में था उसे डौंडीलोहारा पुलिस ने ग्राम सहगाव में बुधवार सुबह धर दबोचा जहा से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दिन रात मोबाइल चलाता था युवक ,पिता ने आदत छुड़वाने छीन ली थी मोबाइल:- इस घटना के सामने आने के बाद से ही छेत्र में इस घटना को लेकर सनसनी का माहौल है।मामले में जानकारी देते हुए डौंडीलोहारा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि सोमवार रात्रि में लगभग 11 से 12 बजे के आसपास आरोपी टेकराम विश्वकर्मा(22 वर्ष) अपने पिता शिवकुमार विश्वकर्मा (53वर्ष) के बीच दिन भर मोबाइल चलाने व काम काज नही करने को लेकर विवाद हुआ।जिसके बाद पिता ने अपने पुत्र से रात्रि में ही मोबाइल छीन ली,जिसके बाद पूरा परिवार सो गया।अगले दिन मंग़लवार की सुबह पुत्र द्वारा फिर से पिता से अपनी मोबाइल की मांग की गई जिसे लेकर पिता पुत्रो में फिर से विवाद हुआ। मा व बहन चले गए खेत मे काम करने तो पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर कर दी पिता की हत्या:- पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जब आरोपी की माँ व बहन खेत मे काम करने चले गए तब दोपहर ढाई से तीन बजे के मध्य पिता घर पर टी वी देख रहा था इसी दौरान आरोपी द्वारा अपने पिता पर घर मे रखी टंगिया से पीछे से वार कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। अचानक घर पहुची बहन को घटना की जानकारी दे हो गया फरार:- पुलिस ने बताया कि पिता की हत्या के बाद आरोपी द्वारा मृतक पिता के खून को साफ कर उसकी लाश को उठाकर मवेशी कोठे में ले जाकर रख दिया तथा घर पर बाहर से ताला लगाकर भागने की तैयारी में था उसी समय उसकी बहन काजल(19वर्ष) खेत से घर वापस आ गयी।जिसके बाद उसने अपने भाई से पूछा कि पिताजी कहा है तब आरोपी पुत्र ने अपनी बहन को बताया कि मोबाइल मांगने पर नही देने पर उसने पिता की हत्या कर दी तथा लाश को मवेशी कोठे में रख दिया हैइटना कहकर वह घर का ताला खोलकर फरार हो गया। मामले में हत्यारे पुत्र के विरुद्ध डौंडीलोहारा पुलिस ने आई पी सी की धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज किया है।जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। हाईटेक तरीके से मोबाइल ट्रेस कर लोहारा पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा:- मामले में डौंडीलोहारा टी आई राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था लेकिन आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर उसका मोबाइल ट्रेस कर उसे समीप के ग्राम सहगाव से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि मृतक तीन से चार वर्ष से तमिलनाडु व रायपुर में रहकर काम करता था जो अभी 15दिन पूर्व ही गाँव आया था।आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी आर पी यादव के अलावा ए एस आई हेमलाल साहू,प्रधान आरक्षक अजित महोबिया,भगवान सिंह ध्रुव,वीरेंद्र साहू,आरक्षक पिपेश्वर बंजारे,जितेंद्र सिन्हा, खिलावन सिन्हा,चोकेन्द्र साहू,सत्येंद्र यादव व यशवंत गिरी का प्रमुख योगदान रहा।पुलिस की टीम ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर सहगाव में उसकी घेराबंदी कर धर दबोचा। Spread the love Post navigation ट्रक की चपेट पर स्कूली छात्रा पढ़े पूरी खबर खरखरा जलाशय से बर्थडे पार्टी कर वापस लौट रहे पिकअप दुर्घटना मामले में ,दूसरे बच्चे की मौत:-