भूपेश सरकार किसानों के साथ धोका कर रही है,,,,,-इकराम खान कवर्धा-कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।कांग्रेस जब सत्ता में नहीं आई थी तब अपने घोषणा पत्र में किसानों का धान २५०० रुपए प्रति क्विंटल की दर से एक एक दाना ख़रीदने का वादा गंगा जल हाथ में लेकर किया था,जिसका विश्वास कर छत्तीसगढ़ के किसानों ने कांग्रेस को सत्ता दिलाई परंतु सरकार में बैठते ही कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार अपने वादे से मुकर गयी है जो प्रदेश के किसानों के साथ शरसर धोका है।येसे सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।आज छत्तीसगढ़ के पूरे किसान चीख़ चीख़ कर पूछ रहे हैं कि धान का क़ीमत २५०० रूपए प्रति क्विंटल का क्या हुआ ।अब धान ख़रीदी केंद्र में १८३५ रूपए प्रति क्विंटल का तकती लगा है जिसमें बोनस का कोई उल्लेख तक नहीं किया गया है एसे में किसान भाई अपने धान बेचने के लिए असमंजस में है और किसानों में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त हैं ।