बालोद

EXCLUSIVE:बिना आदेश के ले जा रहे थे शासकीय गेंहू,इस विभाग ने की 14 कट्टा गेंहू जप्त पढ़े खबर….

EXCLUSIVE:बिना आदेश के ले जा रहे थे शासकीय गेंहू,इस विभाग ने की 14 कट्टा गेंहू जप्त पढ़े खबर….

अनीश राजपूत

बालोद-कबीर क्रांति,,बालोद शहर अंतर्गत कांग्रेस भवन के सामने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा देर शाम भारतीय खाद्य निगम कसूला कट्टा शासकीय सप्लाई वाला गेहूं जप्त किया गया जिसके बाद से शहर में हड़कंप की स्थिति मची हुई है यह गेहूं किसका है और इस तरह क्यों ले जाया जा रहा है इस बात को लेकर पतासाजी शुरू हुई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जानकारी पूछे जाने पर सप्लाई करता द्वारा किसी तरह का कोई आदेश नहीं दिखाया गया जिसके बाद से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

वाहन के माध्यम से गेहूं की सफाई कर रहे लोगों ने बताया कि यह शासकीय सप्लाई का गेहूं है जिसे महिला स्व सहायता समूह सिवनी के यहां से गुरु घासीदास स्व सहायता समूह जगन्नाथपुर साकरा ले जाया जा रहा है इस तरह ले जाने का कोई नियम तो नहीं है और ना ही किसी तरह के दस्तावेज सप्लाई संबंधित सप्लाई करता द्वारा पेश किया गया जिसके तहत इसे अब अवैध माना जा रहा है महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह गेहूं क्यों और किसके आदेश पर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल महिला एवं बाल विकास अधिकारी अपने कार्यालय से वापस लौट रहे थे जहां उन्होंने गेहूं से भरे उस वाहन को क्रॉस किया जिसके बाद उनकी नजर गाड़ी में रखे शासकीय सप्लाई वाले गेहूं पर पड़ी जहां उनके द्वारा गाड़ी को वापस लाया गया और जिस वाहन में गेहूं भरा हुआ था उसे रोकवाया उसके बाद ड्राइवरों से पूछताछ की गई ड्राइवरों द्वारा इस संदर्भ में उचित जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद से उन लोगों द्वारा जिनका नाम लिया जा रहा था उन्हें बुलाया गया और आगे की कार्रवाई की गई आपको बता दें कि जिस वाहन से इस गेहूं को सप्लाई किया जा रहा था उस वाहन को जप्त कर लिया गया है और क्यों यह गेहूं एक समूह से दूसरे समूह ले जाया जा रहा था इस बात की भी जांच की जा रही है महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री राणा ने बताया कि एक स्व सहायता समूह से दूसरे स्व सहायता समूह ले जाया जा रहा था परंतु इस तरह की कोई दस्तावेज उनके पास मौजूद नहीं है जिसके कारण अब कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button