बालोद

गुंडरदेही थाना द्वारा चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया….

गुंडरदेही थाना द्वारा चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया….

बालोद,अनीश राजपूत

बालोद,ग्राम सिकोसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम चेतना का आयोजन गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया जिसमे 200 की संख्या से अधिक हाई व हायर सेकंडरी छात्र व छात्राओं कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमे विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।जैसे विद्याथियों को सरल विधिक जानकारी,बालिकाओ से संबंधित अपराध में भ्रूण हत्या ,बालको से संबंधित अपराध,

बालिकाओ से संबंधित अपराध, बालको बालिकाओ से संबंधित लैंगिक अपराध,एवम उसके कानूनी प्रावधान ,बल विवाह अधिनियम दहेज अधिनियम, घरेलू हिंसा ,दहेज मृत्यु,सीनियर सिटीजन एक्ट, को सरल सब्दो में बताया गया।साथ ही इन मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट कैसे करे पुलिस से मदद कैसे ले प्रक्रिया के संदर्ब में जानकारी,वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया से हो रहे अपराध बचाव के उपाय,सायबर अपराध क्या है ,एटीएम ठगी ,एटीएम क्लोनिंग ,एटीएम बदली ,फर्जी कंपनियों से होने वाली ठगी ,किसानों से होने वाली क्रेडिट कार्ड लोन ठगी,चिटफंड कम्पनियों से बचाव ,लॉटरी लगने के नाम पर ठगी ,बीमा के नाम पर ठगी कैसे होते है ,इनस बचना कैसे है ।यातायात के नियम ,नियमों के उलघन से होने वाली जान हानि *गुड सेमेरिटन* के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर ग्राम उप सरपंच संजय बारले ,संस्था के प्राचार्य मेश्राम जी,व अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button