अपहरण एवं बलात्कार का आरोपी 24 घंटा के अन्दर गिरफ्तार

कवर्धा पंडरिया निवासी नाबालिग पीड़िता को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की सूचना दिनांक 07.02.2020 को अपहृता के पिता द्वारा थाना पंडरिया में दर्ज कराये जाने पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला नाबालिग की गुमशुदगी से संबंधित होने से डा. श्री लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम के निर्देशन में श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री नरेन्द्र कुमार वेंताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 08.02.2020 को 24 घंटे के अन्दर अपहृता को आरोपी दिनेश साहू निवासी मोहतरा-तेली थाना लोरमी जिला मुंगेली से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा अपहृता को शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर बलात्कार करना पाये जाने पर पर धारा,366, 376 भादवि एवं पिड़िता नाबालिग होने से पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 प्रकरण में जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के निराकरण एवं अपहृता की पता तलाश तथा आरोपी की गिरफ्तारी मे सउनि मानकराम सोनकर, आरक्षक जेठू साहू, महिला आरक्षक कीर्ति मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़