कवर्धा, । प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। विभागद्वय फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से विभाग की गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी तथा प्रभारी मंत्री सर्वप्रथम विभाग से तबादला हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र भारमुक्त करने के निर्देश दिये। साथ ही जिले में रिक्त पदों की आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति की अद्यतन जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रेडीटूईट में विशेष गुणवत्ता के संबंध में आवश्यक जानकारी ली तथा गुणवत्ता पर विशेष गुणवत्ता के संबंध में आवश्यक जानकारी ली तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। उन्होंने जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन की अद्यतन जानकारी ली तथा अपूर्ण भवनों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। साथ ही कहा कि जहां बजट की कमी होगी, उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जा रहे गर्म भोजन तथा टेक होम राशन कार्ड से आंगनबाड़ी केन्द्र आने वाले गर्भवती माता, शिशुवती माताओं तथा शून्य से छह वर्ष के बच्चों को अधिकाधिक रूप से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री ने रेडीटूईट के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती माताओं को दी जा रही आहार पर विशेष गुणवत्ता एवं निगरानी रखने के निर्देश दिये तथा हितग्राही को निर्धारित स्थान पर दिए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पूरक पोषण आहार कार्यक्रम की सभी परियोजनाओं की भुगतान संबंधी जानकारी ली तथा कुण्डा केन्द्र के तीन समूहों के लंबित देयकों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा व्यवहार रखने तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में छोटे-छोटे बच्चों का उचित देखभाल के भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जाने वाले भोजन की विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि सभी केन्द्रों में भोजन लकड़ी के बजाय गैस सिलेण्डर से बनाया जाए, ताकि धुंआ से बच्चों को कठिनाई न हो। गैस समाप्त होने की स्थिति में विभाग के मूलभूत राशि से गैस की रिफलिंग कराया जाए।
प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग में लंबित शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें तथा पंचायत के माध्यम से लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। पेंशन हितग्राही के खाते में जमा पश्चात् बैकों में भी जाकर पता करें, ताकि हितग्राही को समय पर पेंशन प्राप्त हो सकें। उन्होंने दिव्यांगजनों को एडीआईपी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों हेतु स्वीकृत प्रकरण के विरूद्ध वसूली करने के भी निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले में संचालित वृद्धाश्राम की विस्तृत जानकारी ली। समाज कल्याण के अधिकारी ने विभाग में संचालित योजना, केन्द्र तथा राज्य पेंशन योजना, सामाजिक सहायता एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों की संख्या, निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना, सहायक उपकरण की जानकारी, क्षितिज अपार संभावनाएं, थर्ड जेण्डर के व्यक्तियों का प्रमाण पत्र, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ तथा वृद्धाश्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जिला पंचायत के सीइओ श्री कुंदन कुमार, सभी विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Spread the love

You missed