
ADM ने हरी झंडी दिखा कर किया अंतिम चरण के मतदान दल को रवाना..
बालोद-त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान बालोद ब्लॉक में कल होना है जिसको लेकर बालोद अपर कलेक्टर ए के वाजपेई ने हरी झंडी दिखा कर सभी मतदान दलों को रवाना कर दिया है आपको बता दे कि अंतिम चरण का मतदान बालोद ब्लॉक में होना है जिसको लेकर चुनाव में 79907 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे बालोद ब्लॉक में 60 पंचायत है जिसमे सरपंच पद के लिए 247 प्रत्याशी मैदान में है तो वही 16 जनपद पद है जिसपर 49 प्रत्याशी मैदान पर वही जिला पंचायत सदस्य के लिए 2 पद पर 7 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।



