: कवर्धा में 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ
वन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया
मंत्री श्री अकबर ने आउटडोर स्टेडियम में विद्युतीकृत प्रकाश व्यवस्था के लिए घोषणा की
राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में 6 खेल शामिल, प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जोन के 28 जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए
कवर्धा, कबीर क्ररांति प्रदेश के वनमंत्री, आवास, पर्यावरण, परिवहन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले की मेजबानी में 19वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजन का आज स्थानीय आउटडोर स्वामी करपात्रीजी स्टेडियम में विधिवत शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास,

समाज कल्याण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने की। मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए पूरे प्रदेशभर से आए 12 जोन के सभी 28 जिलों के प्रतिभागियांं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस खेल के शामिल सभी खेलों को खेल

भावनाओ से भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगें ऐसा विश्वास है। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने खेल का विविधवत शुभारंभ होने के बाद प्रदेश भर से आए सभी 12 जोन के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा के स्वामीकरपात्री जी स्टेडियम का विद्युतीकृत करते हुए प्रकाश व्यवस्था करने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सौजन्य से तैयार की गई कैरियर मार्गदर्शिका नई पहल पत्रिका का भी विमोचन किया गया।  
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा कि यह गर्व का विषय है, कि कबीरधाम जिले को छह अलग-अलग खेलो के राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेजबानी करने का सुनहरा अवसर मिला। उन्होने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद विभिन्न प्रकारों के खेलों से जुड़े बच्चों को गांव से लेकर विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का

अवसर मिल रहा है। उनहोने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए खेल शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी चालू कर दी है। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल हमारे मानसिक, शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। खेल के साथ-साथ शिक्षा का भी महत्व है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा वह सीड़ी है, जिसके माध्यम से हम खेल और अपने रूचि के अनुरूप आगे बढ़ने में अनेक अवसर मिलते है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने स्वागत भाषण देते हुए कबीरधाम जिले की मेजबानी में आयोजित हो रही 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के बारे में विस्तार ने

जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री केएल महिलांगे ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, वनमंडाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी श्री रामकृष्ण साहू, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्रीमती सावित्री साहू, श्री कलीम खान, श्री ऋषि शर्मा, श्री प्रमोद लूनिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थि थे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़