कवर्धादुर्ग

कबीरधाम जिले के थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,मे 315,बोर रायफलधारीएवं एक वर्दीधारी अज्ञात महिला नक्सलि को मार गिराने मेंंपुलिस को मिली सफलता

कबीरधाम जिले के थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में पुलिस-नक्सली
मुठभेड़,मे 315,बोर रायफलधारी एवं एक वर्दीधारी अज्ञात महिला नक्सलि को मार गिराने मेंं पुलिस को मिली सफलता

  भारी मात्रा में नक्सली दैनिक उपयोग की सामाग्री बरामद
 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा टीम को दिया
01 लाख रूपये ईनाम
—-00—-
कवर्धा डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन एवं  हिमांशू गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दुर्ग रेंज दुर्ग,  रतन लाल डांगी उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव के दिषा-निर्देश में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत् दिनंाक 29.09.2019 को डाॅ लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस को एक सशस्त्र वर्दीधारी अज्ञात महिला नक्सली को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है।
जिला कबीरधाम के थाना तरेगांव जंगल, चिल्फी क्षेत्रान्तर्गत लगातार प्रतिबंधित नक्सली संगठन कान्हा भोरमदेव कमेटी के विस्तार प्लाटून 03 के गतिविधियों की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसके मद्देनजर  दिनांक-29.09.2019 को डाॅं. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं  अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के निर्देशन में उक्त संभावित क्षेत्रो में सर्चिग हेतु संयुक्त बल की पुलिस पार्टी रवाना किया गया था।  सर्चिग के  दौरान ग्राम घुमाछापर एवं सुरतिया के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी एवं

नक्सलियो के साथ मुठभेड़ हुआ है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी को अपने ऊपर हावी होते देख नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ियो का आड़ लेते हुये भागे हैं। फायरिंग बंद होने उपंरात घटनास्थल को सावधानी के नियमों का पालन करते हुए बारीकी से सर्च करने पर घटनास्थल से एक मृत सशस्त्र वर्दीधारी अज्ञात महिला नक्सली का शव एवं पास से 315 बोर रायफल तथा मौके से भारी मात्रा में नक्सलियो की दैनिक उपयोग की सामाग्री, नक्सल साहित्य आदि बरामद करने में पुलिस पार्टी को सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस बल द्वारा सराहनीय कार्य किये जाने पर श्री डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ एवं  हिमांषु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, दुर्ग रेंज दुर्ग तथा  रतन लाल डांगी, उप पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव/कबीरधाम के द्वारा बधाई दिये तथा  हिमांषु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक दुर्ग रंेज दुर्ग द्वारा टीम को 01 लाख रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button