कवर्धादुर्ग

नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए

विश्व हृदय दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए

कवर्धा, । कवर्धा में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। “विश्व हृदय दिवस” के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूक किया गया। नर्सिंग महाविद्यालय की छात्रायें,स्कूली बच्चे,समस्त स्वास्थ्य टीम एवं आमजनो के द्वारा प्रातः योगाभ्यास किया गया जिससे कि

हम सभी का हृदय एवं स्वास्थ्य ठीक रहे साथ ही उसे प्रतिदिन निरंतर दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्कूली बच्चों के द्वारा स्वस्थ हृदय स्वस्थ जीवन थीम पर एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमेंनियमित दीनचर्या एवं जीवन शैली में होने वाले शारीरिक उतार चढ़ाव के माध्यम से स्वास्थ्य संदेश दिया गया । रंगोली,गुब्बारे एवं स्टिकर के माध्यम से स्वस्थ हृदय का संदेश दिया गया ।
समस्त स्वास्थ्य टीम, एवं उपस्थित

सभी आमजनो के द्वारा स्वकच्छता पखवाड़ा एवं तम्बाखू निषेध पर शपथ ग्रहण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश कुमार तिवारी,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सुश्री नीलू घृतलहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ,शिशु स्वास्थ्य सलाहकार श्री अनुपम शर्मा, सहायक चिकित्सा अधिकारी श्री शिव गोपाल सिंह ठाकुरएवं समस्त स्वास्थ्य टीम उपस्थितथे। जिन्होंने सभी उपस्थित जनो को स्वास्थ्य के बारे में बताया एवं बच्चों व छात्राओ से भी बातें की व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button