केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 35-ए और धारा 370 को खत्म कर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया – संतोष पाण्डेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का स्वप्न साकार हुआ – अभिषेक सिंह कश्मीर से धारा 370 व धारा 35 ए को हटाए जाने पर भाजपा कार्यालय में हुआ संगोष्ठी कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी जनसंपर्क अभियान एवं जन जागरण अभियान शुरू किया गया है । इस संबंध में आज भाजपा कार्यालय कवर्धा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा सहित जिले के गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । संगोष्ठी में कश्मीर से धारा 370 व धारा 35 ए को हटाए जाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम पश्चात् सांसद संतोष पाण्डेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने नगर के वरिष्ठजन अधिवक्ता मुरली सिंह परिहार, युनुस खान, डॉ. बक्शी, पं. शिवकुमार शास्त्री, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त शिक्षक डी.क.े श्रीवास्तव, ए.क.े पाण्डेय, राजेन्द्र श्रीवास्तव से उनके घरों में संपर्क कर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 35-ए और धारा 370 को खत्म कर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होने कहा कि सरकार के इस कदम से जम्मू-कश्मीर में विकास के नए आयाम खुलेंगे । अब वास्तविक अर्थ में जम्मू कश्मीर का भारतीय गणतंत्र में एकीकरण हुआ है। एक राष्ट्र, एक संविधान ओर एक निशान की भावना वास्तविक हुई है। उन्होने कहा कि धारा 370 और 35-ए को खत्म करके केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में अलगाववादी ताकतों पर करारी चोट की है। केन्द्र के इस निर्णय से राष्ट्रवाद की भावना और प्रबल होगी। उन्होने कार्यकर्ताओं को इन अभियानों बारे जानकारी दी व धारा 370 व 35 ए के प्रभावों व सकारात्मक परिणामो को जन जन तक ले जाने की बात कही। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि देश के तत्कालीन नेतृत्व की ऐतिहासिक भूल को सुधारकर देशभर में राष्ट्रवाद का प्रखर आलोक फैलाने का ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। डॉ. सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि वर्षों से दबाकर रखी गई भारत-भक्तों की भावना व आकांक्षा को आज केन्द्र सरकार के फैसले ने सार्थक व साकार किया है। केन्द्र सरकार के इस फैसले से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी का बलिदान और एक देश, एक विधान, एक निशान तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का स्वप्न साकार हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र की ढांचागत समस्याओं का इस फैसले से समाधान तो होगा ही, अलगाववादी और आतंकवादी ताकतें भी नेस्त-ओ-नाबूद होंगी। पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक भूल के रूप में कायम अनुच्छेद 35-ए और धारा 370 का पक्का समाधान किया गया है। हमारे संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान सार्थक हुआ और एक प्रधान-एक विधान-एक निशान की भारतीय भावना के प्रकटीकरण के साथ ही अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय राष्ट्रवाद की अलख गूंजेगी। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने भी केन्द्र सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वर्षों से पुरानी देशवासियों की इच्छा को सरकार ने स्थाई समाधान की दिशा में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ समाधान कर दिया। संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा जिलामहामंत्री अनिल सिंह, गोपाल साहू, दुर्गेश ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, शकुन जायसवाल, परेटन वर्मा, सीताराम साहू, दिनेश चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, भागवत सेन, कल्याण सिंह, रूपेश जैन, बालाराम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले के थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,मे 315,बोर रायफलधारीएवं एक वर्दीधारी अज्ञात महिला नक्सलि को मार गिराने मेंंपुलिस को मिली सफलता दिनांक-30/09/19 सोमवार को युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा नगरपालिका कवर्धा का घेराव किया जाएगा।