कबीरधाम जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित
कवर्धा, । कलेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2019 के लिए कबीरधाम में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2019 के वार्षिक कलेण्डर में कबीरधाम जिले के लिए श्रावण मास के प्रथम सोमवार 22 जुलाई 2019, विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार 9 अगस्त 2019, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा सोमवार 28 अक्टूबर 2019 को तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।



