फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली निर्धारित समय पर पूरी गंभीरता से करें-कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण
कलेक्टर श्री शरण ने त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी
कवर्धा, । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में ़त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। सभी अनुविभागीय राजस्व एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने की संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित तिथियों में आयोग के अनुपालन में सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली पूरी गंभीरता से कार्य संपादित करें। नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के वार्डवार मतदाता सूची का मिलान करे। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2019-20 ग्राम पंचायतों के परिसीमन के प्रांरभिक प्रकाशन सोमवार 16 सितम्बर को कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों के प्रांरभिक परिसीमन को ग्राम ंपचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है।
बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कबीरधाम जिले के पंचायत आम निर्वाचन 2019 के लिए एक जनवरी 2019 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिये संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत मतदाता सूची तैयार करने संशोधित अनुसूची के तहत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 10 अक्टूबर, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों का नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 14 अक्टूबर तक, प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डो का मौके पर मिलान, सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन करना 21 अक्टूबर तक, प्रारंभिक मतदाता सूची की आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण कराना, जॉच कराना 29 अक्टूबर तक, चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनो प्रति में हस्ताक्षर करना और पीडीएफ सहित दोनो प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना चार नवंबर तक, जिला कार्यालय द्वारा जनपदवार प्रारंभिक मतदाता सूची अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपना छह नवंबर तक, जनपद पंचायतवार मुद्रित मतदाता सूचियां प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 14 नवंबर, मतदाता सूचियां प्रकाश के संबंध में सूचना भेजना 18 नवंबर तक निर्धारित है।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में मतदाता सूचियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात 18 नवंबर, दावे, आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख 28 नवंबर, दावे, आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर, ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार करना दो दिसंबर, अनुपूरक सूचियों का पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना चार दिसंबर, अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाना पांच दिसंबर और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाना छह दिसंबर 2019 को किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर धु्रव, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं सर्व जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़