कवर्धा

जनपद सदस्य पारस बंगानी के अगुवाई में सरपंच संघ पंडरिया ने मांग पत्र सौंपा!

जनपद सदस्य पारस बंगानी के अगुवाई में सरपंच संघ पंडरिया ने मांग पत्र सौंपा!
पंडरिया – आज पंडरिया जनपद पंचायत के सरपंच संघ ने आवश्यक बैठक बुलाई जिसमे सरपंचो के साथ दुर्व्योहार का मामला ऊठाया गया साथ ही मनरेगा से कराये गौठान चबूतरा निर्माण का राशि भुगतान नही होना! बिना राशि के निर्माण कराने सरपंचो को दबाव बनाया जा रहा है! वही ग्राम पंचायतो में अतिक्रमण के कारण कार्य कराने स्थान नही है! इस कारण गौठान कार्य नही हो पा रहा है अतिक्रमण कारी सरपंचो से विवाद पर ऊतर आते है! इसकारण प्रशासन राजस्व अधिकारी के अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर शासकीय भूमि खाली कराये! इन सब बातो से पंडरिया जनपद के सरपंचो ने परेशान हो रहे है! विगत दिन सरपंच दमगढ को गौठान समिति के अध्यक्ष ग्राम सभा से एक दल के सदस्य को अध्यक्ष घोषित करने धमकी लगातार दिया जा रहा है! और ऊनके साथ दूर्ब्योहार किया जा रहा है! पर ग्राम सभा ने जिन्हे अध्यक्ष के लिये नामित करने दबाव पंचायत प्रतिनिधि को बनाया जा रहा है ऊन्हे ग्राम सभा नही चाहती है! इस हलात पर सरपंच सचिव पर दबाव बनाया जा रहा है! ऊसके विरोध सरपंच संघ पंडरिया ने मांग पत्र सौंपते हुऐ जनपद सदस्य पारस बंगानी जी के अगुवाई में अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी पंडरिया एवं ऐ पी ओ पंडरिया से मिलकर चर्चा करते हुए ब्योहार में सुधार करते हुए किये हुऐ कार्य का भुगतान जब तक नही होगा सरपंच कोई कार्य नही करने की बात मांग पत्र में की है! जिस पर जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी ने सभी मांग को सही बताते हुए सिघ्र कार्यवाही कर जिला पंचायत अधिकारी को अवगत कराये जाने का संघ को विश्वास दिलाया है!

Spread the love

Related Articles

Back to top button