कवर्धा

शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली

शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली

कवर्धा,,,देश की रक्षा हेतु अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को बुधवार 21 अक्टूबर को प्रातः 09:00 बजे कबीरधाम जिला के पुरानी पुलिस लाईन में स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और शासन प्रशासन के अधिकारी / कर्मचारियों एंव जिला कबीरधाम के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी । पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि

21 अक्टूबर 1959 में लद्धाख में तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा के लिये लद्धाक में हाट स्प्रिंग में तैनात किया गया था कपंनी को टुकड़ी में बाटकर चौकसी करने को कहा गया । जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल हाट स्प्रिंग में गश्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया व मातृभुमि के रक्षा के लिये लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानो ने अपने प्राणो का बलिदान दिया ।

हमारे जवानों के लिये व हम सबके लिये यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय पुलिस संगठनो व सभी राज्यो की पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने – कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्चतम परम्पराओं का प्रतिक है तथा कर्तव्य निष्ठा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करता है । इसके पश्चात देश के प्रति प्राण न्यौछावर करने वाले देश के 264 शहीद जवान जिसमें से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 05 शहीद जवानों का नाम वाचन किए जाने के बाद , लास्ट पोस्ट की धून बजाकर श्रद्धांजली अर्पित की गयी ।

इसके पश्चात रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल के नेतृत्व में वीर शहीद जवानों को सलामी एवं शोक शस्त्र कर दो मिनट का मौन धारण किये तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा शहीद आरक्षक श्री झल्लू प्रसाद नेवले के पुत्र श्री जितेन्द्र कुमार नेवले , शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी के पुत्री कु . संगीता मेरावी एवं शहीद सउनि श्री महासिंह साहू के पुत्र श्री उमाकांत साहू को साल एंव श्रीफल भेंट कर सम्मानित किये । साथ ही वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर , 17 वीं बटालियन कमांडेट श्री श्रवण कुमार टण्डन , अति . पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ,

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी0 आर 0 मण्डावी , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पण्डरिया श्री नरेन्द्र बैंताल , अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओगरे , प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह , प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार , रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एंव जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारी द्वारा शहीद हुए सभी बहादुर अधिकारी जवानों को पुष्पचक एवं पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं जिला पुलिस बल के सभी अधिकारी / कर्मचारी व 17 वीं बटालियन के अधिकारी कर्मचारियों तथा होमगार्ड के जवानों ने भी शहीद हुये अपने साथियों को पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किये ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button