कवर्धादेश

लोकसभा निर्वाचन 2019 : शहरी मतदाताओं को जागरूक करने कवर्धा में निकाली गई मतदाता जागरूकता साईकिल रैली

मतदाता जागरूकता साईकिल रैली को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दिखाई हरीझंडी

कवर्धा : कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कवर्धा शहर में शहरी मतदाताओं को उनके मतदान के महत्व और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को साईकिल रैली निकाली गई। साईकिल रैली सबेरे 7 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से निकाली गई। मतदाता जागरूकता साईकिल रैली को कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद स्वयं मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए और शहर के मुख्यमार्गों में कुल 8 किलोमीटर साईकिल चलाकर मतदान का महत्व और लोकतंत्र में शहरी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित भी किया। साईकिल रैली का शहर का स्कूली बच्चों और शहरवासियों द्वारा स्वागत किया गया। रैली के दौरान कवर्धा के यातायात पुलिस थाना चौक, ठाकुर देव चौक, बस स्टैण्ड में उपस्थित शहर वासियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। शहरी मतदाताओं का बताया किया गया कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कबीरधाम जिले में आगामी 18 अप्रैल का मतदान होगा। मतदान का समय सबेरे 7 बजे से शुरू हो जाएगा, जो शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकता है।
मतदाता जागरूकता साईकिल रैली कवर्धा शहर के मुख्य मार्ग-कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ और रानी दुर्गावती चौक, राजमहल चौक, भारत माता चौक, जयस्तम्भ चौक, बिलासपुर मार्ग, ऋषभ देव चौक, ठाकुर पारा, दरीपारा ठाकुर देव चौक से होते हुए रायपुर मार्ग से बसस्टैंड, राजनांदगांव मार्ग-लोहारा नाका से होते हुए आदर्श नगर-कलेक्ट्रेट कालोनी, स्वास्थ्य विभाग कालोनी, आनंदविहार कालोनी और प्रॉफेसर कालोनी होते हुए जिला पंचायत कार्यालय से आउटडोर स्टेडियम पहुँची। मतदाता जागरूकता का मुख्य उद्देश्य शहरी मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करना है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कहा कि अमूमन यह देखा गया है कि कबीरधाम जिले में ग्रामीण क्षेत्रो की तुलना में शहरी मतदाओं में मतदान के प्रति रुचि कम रहती है। पिछले निर्वाचनों के मतदान का प्रतिशत यह बताता है। इस बार हमने जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब आप लोग लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होंगे। उन्होंने आगामी 18 अप्रैल 2019 को अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।
स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर आउटडोर स्टेडियम में शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। उन्होनें बताया कि कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता के किए लगातार जिले के सभी जनपद पंचायत मुख्यालयो और जिले के 461 ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूता के विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। चल कबीरधाम मतदान करे बर, शतप्रतिशत मतदान-लक्ष्य कबीरधाम के नारों के साथ इस संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुचाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता की साईकिल रैली में उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.के. ध्रुव, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री महेश चन्द्रा, एस डीएम कवर्धा श्री विपुल गुप्ता, कवर्धा नगर पालिका सीएमओ श्री सिंगरौल, कवर्धा जनपद सीईओ श्री पन्नालाल धु्रर्वे और 500 सौ से एनसीसी कैडेट्स और अधिकारी- कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इन कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी जे.के.सिंह, डॉ श्याम सिंह, हर्षिता तंबोली, परमजीत कौर खनूजा, रजनीश श्रीवास्तव, डीएम वर्मा, बीके भूआर्य,कृष्णलता उपाध्याय और शिवेन्द चन्द्रवश्ां के निर्देशन में क्रमशः स्वामी करपात्री जी विद्यालय, आदर्श कन्या शाला ,नवीन कन्या शाला, शासकीय कृषि महाविद्यालय, शाउमावि खैरबनाकला, शाउमावि बिरकोना, शाउमावि पिपरिया और राजानवागांव से साइकिल यात्रा करते हुए और अपने गांवों से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए रैली प्रारंभ स्थल कलेक्टर कार्यालय कवर्धा में पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Spread the love

Related Articles

Back to top button