जिला कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कवर्धा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण के बाद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश भक्ति की जजबा हर किसी के दिल में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में देश की क्या अपेक्षाएं है, इसके लिए सभी को भारतीय नागरिक होने के नाते अपने कार्यो और दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और ईमानदारी करना चाहिए, ताकि अपनी पीढ़ी को बताने के लिए कुछ यादगार पल भी हो। उन्होंने कहा कि अनजाने में हर किसी से गलती हो जाती है, किन्तु जानबुझकर गलती नहीं करना चाहिए। देश के लिए मरने की नहीं बल्कि जीने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने देश की आजादी और संविधान की पृष्ठ भूमि पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकानाएं दी। Spread the love Post navigation अजय के सपने हुए पूरे, सीएम स्वेच्छा कोष से मिली एक लाख रुपए का चेक जेल में बंद 140 कैदियों को मिठाई खिलाकर बांधी राखी लायन सदस्यों ने कैदियों से कहा जेल में अच्छा आचरण रख