अजय के सपने हुए पूरे, सीएम स्वेच्छा कोष से मिली एक लाख रुपए का चेक

मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से अजय को उच्च तकनीकि शिक्षा के लिए मिली 1 लाख रुपए की मिली सहायता राशि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की त्वरित फैसले से अजय के सपने होंगे साकार

कवर्धा,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की त्वरित फैसले से कबीरधाम जिले के अजय कुमार धुर्वे के सपने अब पूरे हो गए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अजय की उच्च तकनीकी शिक्षा जेईई मेंस में कम्यूटर सांईस एण्ड डिजाईन कोर्स में चयन होने के बाद उनके आगे की पढ़ाई के लिए स्वेच्छानुदान से एक लाख रूपए की मंजूरी दी है। अब वह आगे की पढ़ाई कर सकेगा। डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रवंशी ने आज अजय धुर्वे को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। वन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने अजय की उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये प्रेषित की है।

उल्लेखनीय है कि अजय कुमार ध्रुर्वे पिता ग्राम सिंह ध्रुर्वें मूलतः कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बनखैरा का निवासी है। उनका चयन वर्ष 2019 में जेईई मेंस के अंतर्गत कम्यूटर साइंस एण्ड डिजाईन कोर्स में चयन हुआ है। चूंकि उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए उन्होने कबीरधाम कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण से भेंट कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आगे की पढ़ाई के लिए स्वेच्छानुदान से राशि की मांग की थी। जिला प्रशासन द्वारा उनके आवेदन को तत्काल मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा भेजकर महज चार दिनों के भीतर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए अजय की उच्च तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई के लिए एक लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई। विद्यार्थी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हे स्वेच्छानुदान से मदद करने पर अपने माता-पिता की तरफ से मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि अब वह आगे की पढ़ाई कर सकेंगा और उनका सपना पूरा होगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा इससे पहले भी कबीरधाम जिले से पैरा एथलेटिक्स के गोल्ड पदक विजेता श्री देवसिंह और छोटी मेहरा को राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अभ्यास के लिए खेल की आवश्यक समाग्री उपलब्ध कराने के लिए 25 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़