जिला कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
कवर्धा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण के बाद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश भक्ति की जजबा हर किसी के दिल में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में देश की क्या अपेक्षाएं है, इसके लिए सभी को भारतीय नागरिक होने के नाते अपने कार्यो और दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और ईमानदारी करना चाहिए, ताकि अपनी पीढ़ी को बताने के लिए कुछ यादगार पल भी हो। उन्होंने कहा कि अनजाने में हर किसी से गलती हो जाती है, किन्तु जानबुझकर गलती नहीं करना चाहिए। देश के लिए मरने की नहीं बल्कि जीने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने देश की आजादी और संविधान की पृष्ठ भूमि पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकानाएं दी।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़