डी, एन, योगी, कबीर क्रांति

कवर्धा, ःःआज शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में , राज्य सरकार द्वारा मनोनीत शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती वर्षारानी ठाकुर का स्वागत किया गया साथ ही इस स्वागत को यादगार बनाने विद्यालय में प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। जिसमे कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के छात्राओं को राज्य शासन द्वारा प्रदत्त पाठ्यपुस्तकों का एक एक सेट भी दिया गया। श्रीमती ठाकुर विद्यालय के प्रत्येक कक्षों तक जाकर भवन के वर्तमान स्थिति का भी जायजा लीं तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं की छ. ग राज्य शासन आपके लिए विद्यालय भवन, शिक्षक पाठ्यपुस्तकें, निःशुल्क सायकल ,

छात्रवृत्ति आदि देती हैं, आपसे उनकी इतनी ही अपेक्षा है कि आप पढ़ लिखकर एक अच्छे नागरिक बन सको। इस बात का वादा भी बच्चों से लीं। इस कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री साहू अध्यक्ष जिला काँग्रेस कमेटी (महिला) कबीरधाम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं की आप अच्छे अंक तो लाओगे ही पर उससे महत्वपूर्ण है खेल आदि पाठ्येतर गतिविधियों में भी बेहतर पदर्शन करें। हम इस विद्यालय से राष्ट्रीय खेल में भी बच्चों को पहूँचते हुए देखना चाहतीं हैं। शिक्षकों को प्रणम्य बतलाते हुए कहीं की हम पालक अपने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए आपके गोंद में देते हैं उम्मीद करती हूँ आप ऐसा अवश्य करेंगे।
कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य श्री प्रमोद शुक्ला ने नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के साथ ही विद्यालय के अभी तक के विकास पर संक्षिप्त उद्बोधन दिए तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री एस के पाण्डेय ने किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के अतिरिक्त पूरा स्टाफ मौजूद था।
 छात्र, छात्राओं को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा निशुल्क पाठयपुस्तकों का शाला विकास समिति की अध्यक्ष वर्षा रानी ठाकुर नेवितरण किया गया

Spread the love

You missed