महात्मा गांधी जी के विचारधारा में चलने वाले व्यक्ति ही सच्चा राष्ट्रभक्त है – नीलू चंद्रवंशी

कवर्धा :- जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय कवर्धा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शैलचित्र पुष्पांजली अर्पित कर व तिलक लगाकर देश के महान विभूति को याद किया गया।

नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी जी एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा है, जिसको हम सब ने प्रत्यक्ष रूप से अपने जीवन मे आत्मसात किया है।बापू जी की हत्या RSS के कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या किया था, RSS और भाजपा के कुछ लोग गोडसे की पूजा करते है इन लोग देशद्रोही है गांधी जी ने भारत देश को आजादी दिलाई थी गांधी जी के विचारधारा में चलने वाले व्यक्ति ही सच्चा राष्ट्र भक्त हैं, बापू जी का जीवन सत्य और अहिंसा के रूप में एक मिसाल पेश केवल देश नही अपितु पूरे विश्व में है।गांधी जी लगातार देश को अशिक्षा, गरीबी से बाहर निकलने प्रयास किया,सतत विदेशी कपड़ो बहिष्कार, महिलाओ के प्रति सम्मान,छुवा-छुत,बाल-विवाह,पर्दा प्रथा जैसे अनेको जनहितकारी बातो को लोगो तक प्रसारित किया। देश की आजादी की लड़ाई में अनेक आंदोलन जैसे खेड़ा आंदोलन,जालिया वाला बाग़ आंदोलन,अमरण आंदोलन,असहयोग आंदोलन,नामक कानून तोड़ो आंदोलन,चम्पा कर माफ आन्दोलन देश के ऐतिहासिक पटल पर किया और रखा है।बापू जी का पुण्यतिथि को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सुबह प्रातः काल
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा “रघु पति राघव राजा राम पति तपावन सीताराम गीत के साथ बापू महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर प्रभात फेरी किया गया।
ततपश्चात सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटा बापू जी द्वारा बताए गए कार्य श्रमदान को झाँसीरानी बालोउद्यान में सफाई अभियान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा,शहर अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, ब्लाक अध्यक्ष होरी साहू, आकाश केशरवानी अध्यक्ष सेवादल मुकेश झारिया वरिष्ठ नेता मुकुंद माधव कश्यप,तुकेश्वर साहू, अजहर खान,सुनील साहू,नरेश चंद्राकर, चोवराम चंद्राकर प्रशांत परिहार,लेखा राजपूत,वाल्मिकी वर्मा,जितेंद्र दोषी,गुलफाम खान,मनोज दुबे , राजा द्विवेदी, गुरिष चंद्रवंशी तरनि ठाकुर प्रकाश दास, दिलीप साहू, पुराण नाथ बृजेश चंद्रवंशी जयप्रकाश बारले, सुशील चंद्रवंशी रोहित साहू, रहस वरते, शिवशंकर वर्मा, मनोज कुमार, रमेश चंद्रवंशी प्रदीप सेन, कामता कौशल, हिमलेश निर्मलकर, महेश वैष्णव, रामसजीवन धुर्वे, बृजेश कौशिक, विद्या फूलवती डहरिया, कांति लहरे, रामेश्वरी, राधा निषाद, कौशिल्या गंधर्व, ईशा चौहान, रजनी गंधर्व, पार्वती, विद्यानंद चंद्रवंशी चिंता राम साहू जितेंद्र मानिकपुरी, भोलाराम चंद्रवंशी कृष्णा कुमार नामदेव,टीकम शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी पदुम सेन,रोशनी मेरावी हेमलता सोनी,राजबाई जांगड़े गोपालकृपाल,विजय चंद्रवंशी,शिव साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed