कबीरधाम कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के 5 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, 3 शिक्षक अनुपस्थित मिले। दो प्राचार्य 1 संकुल प्रभारी और 10 शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश। कवर्धा कलेक्टर ने दिए निर्देश- प्राचार्य और शिक्षको को मोबाईल लेकर क्लास रूम में ले जाने पर प्रतिबंध। कार्यालय में मोबाइल को बन्द करके रखना होगा। https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/06/VID-20190625-WA0012-2.mp4 कलेक्टर ने मोहगांव स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच कि और बच्चों के साथ खाना भी खाए स्कूल के प्राचार्य और तीन शिक्षक( प्राचार्य के एल धुर्वे, कमलकांत, हेमन्त साहू और प्रेमलाल रजक) को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। रक्से के शिक्षक कमलकांत और हेमन्त अध्यापन समय मे कार्यालय में मोबाइल से फ़िल्म देखते मिले। प्रेमलाल रजक क्लास में पान खाते हुए बच्चों को पढ़ाते मिले। रक्से के प्राचार्य को स्कूल में अनुशासन की कमी को देखते हुए नोटिश जारी किया संकुल प्रभारी सुशील जयसवाल को भी नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। निरोधी माध्यमिक स्कूल के चार शिक्षक ( विनय सोनी, श्रीमती गोमती मार्कण्डेय, रमेश जंघेल और पटवारी राम सिरमोर) को नोटिस जारी करने के निर्देश। यहां बच्चे अध्ययन समय मे मैदान में खेलते मिले। सिंघनगड हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन शिक्षक ( के धुर्वे 2 दिन से अनुपस्थित, एसएस मेरावी 1 दिन से अनुपस्थित और आर के ठाकुर 2 दिन से ) अनुपस्थित होने पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हाजरी रजिस्टर में इन सभी शिक्षकों के नाम के सामने खाली छूटा हुआ पाया गया, इस पर कलेक्टर श्री शरण ने प्राचार्य के प्रति भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्हें भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। यहाँ बच्चों की अनुपस्थिति पर भी कलेक्टर ने जताई नाराजगी। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सहसपुर लोहारा के रक्से,निरोधी, बीजा बैरागी, मोहगांव और सिंघनगड़ के प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। साथ में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक महेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।कलेक्टर नेमोहगांव स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की और बच्चों के साथ खाना भी खाए। Spread the love Post navigation छात्र, छात्राओं को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा निशुल्क पाठयपुस्तकों का शाला विकास समिति की अध्यक्ष वर्षा रानी ठाकुर ने वितरण किया गया मृणाल सत्यवंशी पिता एच के सत्यवंशी, माता श्रीमती प्रभा देवी सत्यवंशी , निवासी ग्राम चंडालपुर , कवर्धा ने NIMCET 2019 में देश मे 7वां स्थान प्राप्त कर , कबीरधाम जिले का नाम गौरवान्वित किया है