देशरायपुर

विधानसभा अध्यक्ष के लिए डॉ. चरण दास महंत ने दाखिल किया नामांकन,निर्विरोध निर्वाचन तय

 रायपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये रही है कि कांग्रेस के साथ भाजपा और  जोगी कांग्रेस के विधायक भी डॉ. चरण दास महंत के प्रस्तावक और समर्थक बने. कांग्रेस की ओर से जहां सीएम भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया प्रस्तावक और ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह, कवासी लखमा समर्थक बने वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रस्तावक और नारायण सिंह चंदेल समर्थक बने. जबकि जोगी कांग्रेस की ओर से धर्मजीत सिंह प्रस्तावक और रेणु जोगी समर्थक बने. इस तरह उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है .

Spread the love

Related Articles

Back to top button