योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशाना, कहा – “मैंने सुना था कि हाथी बच्चा देता है, लेकिन आप लोगों की कृपा से यहां पर हाथी ने तो अंडा दिया है” कुशीनगर | भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर हमला बोला| कन्नौज की रैली में सांड घुसने की घटना का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नंदी बाबा भी सपा की सभा में पूछते हैं कि कसाइयों के मित्र कहां हैं, उन्हें ठीक कर देता हूं| मैंने कहा कि नंदी बाबा अभी चुनाव चल रहा है| आचार संहिता लगी हुई है| कम से कम इस समय मेहरबानी कर दीजिए, इसके बाद अपना काम करना| सपा मुखिया अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बबुआ ने सरकारी पैसे से भवन बनवाया और जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खाली करो तो वहां से टोंटी चुरा कर ले गए| सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘अब तक मैंने सुना था कि हाथी बच्चा देता है, लेकिन आप लोगों की कृपा से यहां पर हाथी ने अंडा दिया| मायावती एक भी सीट यहां से जीत नहीं पाई थीं|’ Spread the love Post navigation सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पर ही “भुईया सॉफटवेयर” के वर्तमान नए वर्जन में आवश्यक सुधार संभव प्रधानमंत्री को नीच कहने वाला यह कांग्रेसी नेता अपने लेख की वजह से फिर आया सुर्खियों में, कहा ये